2 राज्यों में कर्फ्यू, दिल्ली-मुंबई समेत 17 राज्यों के 381 शहरों में लॉकडाउन, 60 करोड़ से ज्यादा आबादी घरों में

ई दिल्ली. कोरोनावायरस देश में तेजी से फैल रहा है। इसके चलते देश धीरे-धीरे लॉकडाउन की तरफ बढ़ रहा है। पंजाब और पुडुचेरी में 31 मार्च तक कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। इसके अलावा 16 राज्यों के 331 शहर पूरी तरह लॉकडाउन हैं। पिछले एक दिन में मुंबई, पटना और सूरत में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं। मुंबई में 63 साल, सूरत में 67 साल और पटना में 38 साल के मरीज की मौत हुई है। मुंबई और पटना में जान गंवाने वाले डायबिटिक थे, जबकि सूरत के मरीज को किडनी की समस्या थी। देश में इस बीमारी से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 6 को डायबिटीज थी। देश में संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर 482 हो चुकी है।


लॉकडाउन के नियम नहीं माने तो कार्रवाई


दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को लॉकडाउन का ऐलान किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें। वहीं, महाराष्ट्र और तमिलनाडु ने रविवार के जनता कर्फ्यू को एक दिन के लिए बढ़ाने की लोगों से अपील की है। केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन के नियम नहीं मानने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।


दिल्ली में लॉकडाउन: कौन सी सेवा जारी



  • जरूरी कार्यों के लिए 25% डीटीसी की बसें चलाई जाएंगी।

  • अस्पताल या जरूरी कामों के लिए लोग जा सकेंगे।

  • मेडिकल, दूध, राशन की दुकानें खुली रहेंगी

  • 5 से ज्यादा लोग एक जगह जमा नहीं हो सकेंगे

  • प्राइवेट सेक्टर के स्थाई और कॉन्ट्रैक्ट वाले कर्मचारी भी ड्यूटी पर माने जाएंगे। सैलरी दी जाएगी।

  • सरकार के इन आदेशों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई होगी।


कौन सी सेवाएं बंद



  • कोई भी पब्लिक और प्राइवेट ट्रांसपोर्ट नहीं चलेगा।

  • शॉप, बाजार, वर्कशॉप बंद रहेंगे।

  • गैर-जरूरी कार्यों के लिए घर से नहीं निकल पाएंगे।

  • सभी निजी कार्यालय बंद रहेंगे।

  • 23 मार्च से राज्य के अंदर घरेलू उड़ानें बंद। हालांकि, डीजीसीए ने कहा है कि आईजीआई एयरपोर्ट पर घरेलू उड़ानें चालू रहेंगी।

  • सोमवार से दिल्ली के बॉर्डर सील रहेंगे।


इन राज्यों में पूरी तरह लॉकडाउन, 60 करोड़ लोग घरों में बंद
















































































राज्यजिलेआबादी
राजस्थान337.95 करोड़
उत्तराखंड131.17 करोड़
पंजाब223.05 करोड़
ओडिशा304.71 करोड़
बंगाल2310.09 करोड़
दिल्ली111.93 करोड़
तेलंगाना313.53 करोड़
बिहार3812.85 करोड़
आंध्र प्रदेश134.98 करोड़
छत्तीसगढ़283.22 करोड़
झारखंड244.01 करोड़
जम्मू-कश्मीर201.50 करोड़
हिमाचल प्रदेश120.75 करोड़
कुल29859.74 करोड़

जनसंख्या के आंकड़े 2020 के अनुमान के मुताबिक


इनके अलावा 3 और राज्यों के भी 25 जिलों में लॉकडाउन





























राज्यकितने जिलों में लॉकडाउन
महाराष्ट्र13 जिले
मध्यप्रदेश10 जिले
उत्तर प्रदेश15 जिले
हरियाणा7 जिले
कुल45 जिले


महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में कहां लॉकडाउन
महाराष्ट्र में 13 जिले : 
पिंपरी चिंचवड़, पुणे, मुंबई, नागपुर, यवतमाल, नवी मुंबई, कल्याण, अहमदनगर, रायगढ़, ठाणे, उल्हासनगर, औरंगाबाद और रत्नागिरि।
मध्य प्रदेश में 10 जिले : भोपाल, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, नरसिंहपुर, रीवा, बैतूल, ग्वालियर, उज्जैन और छिंदवाड़ा।
उत्तर प्रदेश में 15 जिले : आगरा, लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, लखीमपुर खिरी, बरेली, आजमगढ़, कानपुर, मेरठ, प्रयागराज, अलीगढ़, मोरादाबाद, वाराणसी, गोरखपुर और सहारनपुर।